ताजा खबरे
1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई से
IMG 20250105 093221 scaled राजस्थान में 108 और 104 एम्बुलेंस सेवा की हड़ताल 31 दिसंबर तक स्थगित Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान में 108 और 104 एम्बुलेंस सेवाओं की रविवार रात 12 बजे से प्रस्तावित हड़ताल 31 दिसंबर तक टल गई है। इस बारे में अधिकारियों से बातचीत और टेंडर शर्तों में आंशिक संशोधन के बाद राजस्थान एम्बुलेंस कर्मचारी यूनियन ने हड़ताल को 31 दिसंबर तक के लिए स्थगित कर दिया है। इस पर यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) की 104 एम्बुलेंस सेवा के टेंडर की आरएफपी का शुद्धिपत्र रविवार को प्राप्त हुआ है। इसके तहत 31 दिसंबर को कंपनियों द्वारा प्री-बिड सबमिशन किया जाएगा, जिसमें कर्मचारियों से जुड़ी शर्तों पर चर्चा होगी। इसके चलते हड़ताल टालने का निर्णय लिया गया। 31 दिसंबर तक एम्बुलेंस सेवाएं सामान्य रूप से संचालित होती रहेंगी। कर्मचारियों की मांगें शामिल न होने से नाराज यूनियन ने हड़ताल का ऐलान किया था।


Share This News