ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
IMG 20251229 WA0015 scaled संगीतमय श्री खाटू श्याम कथा 31 से, गोवत्स पंडित आशीष महाराज करेंगे वाचन Rajasthan News Portal धर्म
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। जयपुर रोड स्थित खाटू श्याम मंदिर में 31 दिसंबर से 4 जनवरी तक संगीतमय श्री खाटू श्याम कथा का आयोजन किया जाएगा। गोवत्स आशीष महाराज इसका वाचन करेंगे।
सोमवार को जिला उद्योग संघ सभागार में इस संबंध में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान गोवत्स पंडित आशीष महाराज ने बताया कि खाटू श्याम कथा का आयोजन प्रतिदिन दोपहर डेढ़ से सायं 5 बजे तक खाटू श्याम मंदिर में होगा। इस दौरान श्याम बाबा के संपूर्ण जीवन चरित्र, जन्म, तपस्या, परिवार शीशदान आदि प्रसंग संगीतमय तरीके से सुनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम खाटू धाम के संत मोहन दास महाराज, श्री ब्रह्म गायत्री सेवा आश्रम के अधिष्ठाता दाताश्री रामेश्वरानंद महाराज तथा लालेश्वर महादेव मंदिर के पीठाधीश्वर स्वामी विमर्शानंद महाराज के सान्निध्य में आयोजित होगा। इसका सीधा प्रसारण संस्कार, सत्संग और शुभ टीवी पर किया जाएगा।

कलश और निशान यात्रा 31 को
गोवत्स पंडित आशीष महाराज ने बताया कि कथा की शुरुआत से पूर्व 31 दिसंबर को कलश यात्रा और निशान यात्रा निकाली जाएगी। इसकी शुरुआत प्रातः 11 बजे वैष्णो धाम मंदिर से होगी और खाटू श्याम मंदिर तक पहुंचेगी। कलश यात्रा में पारंपरिक परिधान में 351 महिलाएं भाग लेंगी। वहीं निशान यात्रा में 151 पुरुष भागीदारी निभाएंगे। इस दौरान दाताश्री रामेश्वरानंद महाराज, मानसिंह नरूका, जुगल किशोर शर्मा, जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारका प्रसाद पचीसिया तथा विनोद गोयल आदि मौजूद रहे।


Share This News