ताजा खबरे
नीला ड्रम हत्याकांड में फांसी की सजाबीकानेर में नए डाक क्षेत्रीय कार्यालय को स्वीकृति, केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के प्रयास सार्थकराजस्थान : प्लेन हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंगबीकानेर के तीन गोल्फर अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्वतीन दिन मौसम फिर बदलेगापूर्व सीएम अशोक गहलोत के बीकानेर दौरे की खास बातेंपूर्व सीएम अशोक गहलोत के कार्यक्रम में बदलावखारी चारणान की छात्राओं ने जगाई मतदाता जागरूकता की अलखमहाराजा गंगा सिंह के दूरदर्शी नेतृत्व, जनकल्याण और आधुनिक बीकानेर के विकास में उनके योगदान को किया यादचुनाव : कांग्रेस व भाजपा ने इन्हें उतारा मैदान में
IMG 20251224 WA0012 बीकानेर ट्रेड फेयर एक्सपो-2026 टाइटल स्पॉन्सर बीकाजी ग्रुप के पोस्टर का अनावरण Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल द्वारा आगामी 8 जनवरी 2026 से आयोजित होने वाले बीकानेर ट्रेड फेयर एक्सपो-2026 के टाइटल स्पॉन्सर बीकाजी ग्रुप के पोस्टर का अनावरण बीकाजी समूह के डायरेक्टर श्री दीपक अग्रवाल द्वारा किया गया।
इस अवसर पर बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष जुगल राठी, सचिव संजय जैन सांड एवं सह-सचिव प्रेम जोशी उपस्थित रहे। मंडल पदाधिकारियों ने टाइटल स्पॉन्सरशिप के लिए श्री दीपक अग्रवाल का आभार व्यक्त किया। श्री दीपक अग्रवाल ने कहा कि व्यापार, उद्योग, नवाचार, स्थानीय उद्यमिता एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को एक साझा मंच प्रदान करने की दिशा में बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल द्वारा यह एक सराहनीय एवं दूरदर्शी पहल है।
मंडल अध्यक्ष जुगल राठी ने कहा कि बीकानेर क्षेत्र के विकास, उद्योग, व्यापार एवं सामाजिक उत्थान के लिए बीकाजी समूह सदैव उदारता के साथ सहयोग करता आया है और भविष्य में भी यह सहयोग प्रेरणास्रोत रहेगा।
सचिव संजय जैन सांड ने श्री दीपक अग्रवाल का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि बीकानेर ट्रेड फेयर एक्सपो-2026 व्यापार एवं उद्योग जगत के लिए एक मील का पत्थर सिद्ध होगा।


Share This News