ताजा खबरे
1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई से
IMG 20251221 215407 बीकानेर में संगीतमय कार्यक्रम 23 व 24 को Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में 23 को टाउन हॉल में तथा 24 दिसंबर को महाराजा नरेंद्र सिंह ऑडिटोरियम में संगीत संध्या होगी। दोनों आयोजनों के बैनर विमोचित किये गए।ये शाम मस्तानी म्यूजिकल फाउण्डेशन रजि.जयपुर  बीकानेर की शाखा  द्वारा पार्श्वगायक  स्वर्गीय मोहम्मद रफी की 101 वीं जयंती  पर 24 दिसंबर की शाम को बीकानेर के स्थानीय महाराजा नरेंद्र सिंह ऑडोटोरियम हॉल में “तुम मुझे यूं भुला ना पाओगे”….स्वरजंलि गीत संगीत  कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसके कार्यक्रम  मंच बैनर का विमोचन रविवार को विधायक जेठानंद व्यास ने अपने विधायक जनसुनवाई कार्यालय परिसर में किया।

IMG 20251220 WA0004 बीकानेर में संगीतमय कार्यक्रम 23 व 24 को Rajasthan News Portal राजस्थान

आयोजक एवं संस्था संरक्षक सुनील दत्त नागल ने  जानकारी देते हुए बताया कि महान पार्श्वगायक स्वर्गीय मोहम्मद रफी की 101वीं जयंती के अवसर पर हमारी संस्था द्वारा स्वारंजली गीत संगीत कार्यक्रम करवाने जा रही है। इस अवसर पर विधायक जेठानंद व्यास ने अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए संगीत कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है ऐसा कार्यक्रम होना हमारे बीकानेर के लिए गौरांवित है जिससे सभी संगीत प्रेमियों का हौसला बुलंद होगा। इस अवसर पर  बीजेपी शहर अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने संस्था के संरक्षक सुनील दत्त नागल को कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी एवं संस्था द्वारा समय समय पर आयोजित होने वाले गीत संगीत संध्या के लिए बधाई की पात्र । बैनर विमोचन के समय कर्मचारी नेता महेश व्यास, आर.के.यादव, कार्यक्रम मंच संचालक नरेश खत्री, विजय कुमार पणिया, कार्यक्रम सहयोगी सैय्यद अख्तर ,राधिका खत्री, लक्ष्मण पुरोहित ,कमल सांखला, एनआरआई (यूएस) केलीफोर्निया से आये सोफ्टवेयर इंजीनियर सुमित नागल ,देवेश भाटी ,शाकिर हुसैन चौपदार सहित अन्य लोग मौजूद थे। नागल ने बताया कि इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनिल राठौड़ संयुक्त निदेशक पर्यटन विभाग,कार्यक्रम के विशेष आमंत्रित अतिथि विधायक जेठानंद व्यास,बीजेपी शहर अध्यक्ष सुमन छाजेड़ होंगे।कार्यक्रम विशिष्ट अतिथियों में महेश व्यास सहायक निदेशक पर्यटन विभाग,बैंक कर्मचारी नेता वाई के शर्मा ( योगी),पूर्व पार्षद सुनील बांठिया,समाज सेवी सुशील यादव,भजन गायक कलाकार नारायण बिहाणी,पूर्व पार्षद मीना आसोपा,समाज सेवी एनडी कादरी,रंगकर्मी के.कुमार आहूजा मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में स्पेशल तौर पर जयपुर से संस्था के संस्थापक गणेश मल सुथार व संस्था अध्यक्ष सतीश शर्मा आयेंगे ओर कार्यक्रम में बीकानेर के स्थानीय गायक कलाकारों के साथ  जिनमें संस्था संरक्षक सुनील दत्त नागल तथा  बीकानेर के रामकिशोर यादव, नारायण बिहाणी राजेन्द्र बोथरा, रवि भल्ला, नंदकिशोर यादव,इंजीनियर राजेश सांखला, राहुल रंगा राजस्थानी, निहारिका गर्ग, सुमन पंवार सहित आदि कलाकारों के साथ  रफी साहब के  गाए गीतों से उन्हें स्वारजंलि देंगे। मंच संचालन नरेश खत्री करेंगे। मो रफी तू बहुत याद आया कार्यक्रम के फ्लेक्स बैनर का विमोचन अमन कला केंद्र द्वारा 23 दिसंबर को शाम 6 बजे टाउन हॉल में पार्श्वगायक मो रफी के जन्मदिन जयंती की पूर्व संध्या पर प्रस्तावित कार्यक्रम मो रफी तू बहुत याद आया के फ्लैस बैनर का विमोचन रतन बिहारी पार्क में किया गया। संस्था अध्यक्ष एम रफीक कादरी ने बताया कि इस अवसर पर समाजसेवी एन डी रंगा अयूब अली सोढा अहमद हारून कादरी एम रफीक कादरी डॉ भूपेंद्र तिवाड़ी मो सदीक चौहान सिराजुद्दीन खोखर महबूब रंगरेज विजय सिंह शेखावत मदन खत्री कृपाल चंद उपस्थित थे।


Share This News