IMG 20241023 101608 1 बीकानेर: आश्रम में मिला व्यक्ति का शव Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर जिले के नोखा पुलिस थाना इलाके में अपना घर आश्रम की छत पर एक शव पड़ा मिला। घटना 18 दिसंबर की रात की बताई जा रही है। इस संबंध में देशनोक निवासी एवं अपना घर आश्रम में कार्यरत कर्मचारी भंवरराम ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवादी ने बताया कि 18 दिसंबर की रात को आश्रम की छत की ओर से दुर्गंध आने लगी। जब वे छत पर पहुंचे तो वहां एक शव मिला। मृतक अपना घर आश्रम में रहने वाला अज्ञात व्यक्ति था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का मुआयना किया। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की।


Share This News