ताजा खबरे
1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई से
IMG 20251213 WA0020 scaled वोट चोर गद्दी छोड़" रैली के लिए बीकानेर से सैकड़ों कांग्रेसजन दिल्ली हुए रवाना Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार बीकानेर शहर व देहात जिला कांग्रेस कमेटी के नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता दिल्ली सुबह की ट्रेन से और छोटी गाड़ियों से रवाना हुए 500 से अधिक कार्यकर्ता ट्रेन से देहली के लिए रवाना हुए। सोशल मीडिया प्रभारी अकरम अली ने बताया कि आज सुबह ट्रेन से रवाना होने पर जिला अध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कार्यकर्ताओं की हौसला अफजाई की।
मदनगोपाल मेघवाल सड़क मार्ग से वही
पूर्व विधानसभा प्रत्याशी यशपाल गहलोत ट्रेन से अपने सैकड़ों साथियों के साथ रवाना हुए। पूर्व जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत, प्रदेश महासचिव जिया उर रहमान आरिफ वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हजारीमल देवड़ा, टीकूराम मेघवंशी, रामनाथ आचार्य, महासचिव राहुल जादूसंग़त मनोज किराडू, नितिन वत्सस, महिलाध्यक्ष शशिकला राठौड़, प्रदेश महिला उपाध्यक्ष सुशीला शिवर, ब्रिजेन्द्र सिंह शेखावत, मंडल अध्यक्ष प्रदीप जाडीवाल,शिवर्री चौधरी,राज भटनागर, मुमताज शेख,पीसीसी सदस्य सुषमा बारूपाल,रवि गहलोत, मो.असलम, कांता कंवर, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता रवाना हुए। वहीं भीखाराम मेघवाल, मंडल अध्यक्ष बाबूलाल मेघवाल रात्रि को कार्यकर्ताओं को लेकर रवाना होंगे।
बीकानेर।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर दिल्ली के रामलीला मैदान में “वोट चोर गद्दी छोड़” महारैली के लिए बीकानेर जिले की खाजूवाला, कोलायत, लूणकरनसर, श्रीडूंगरगढ़, नोखा विधानसभा क्षेत्रों से हजारों कार्यकर्ता आज बसों, छोटी गाड़ियों व ट्रेन से दिल्ली के लिए रवाना हुए। इसी क्रम में देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग व यूथ कांग्रेस देहात अध्यक्ष भँवर कूकणा के नेतृत्व में बस और छोटी गाड़ियों का काफिला नेहरू पार्क से रवाना हुआ।
जिला संगठन महासचिव मार्शल प्रहलादसिंह ने बताया की 14 दिसंबर को वोट चोर गद्दी छोड़ महारैली रामलीला मैदान,नई दिल्ली में बीकानेर जिले से जाने वाले जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और
कार्यकर्ता दिल्ली प्रवेश करने से पहले होटल हाईवे किंग बिलासपुर चेक पोस्ट पर अपने वाहनों की संख्या एवं कार्यकर्ताओं की संख्या लिखवाने के बाद दिल्ली में प्रवेश करेंगे ।


Share This News