





Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर शहर में नशा, युवाओं को गिरफ्त में ले रहा है। कोटगेट पुलिस थाना पुलिस ने कार्रवाई कर दो युवतियों को रेस्क्यू सेन्टर भेजा है। हरियाणा होटल पर दबिश में पुलिस रेड के दौरान होटल के कमरों में नशे की हालत में युवतियां मिलीं, जिससे इलाके में हडक़ंप मच गया। पुलिस ने मौके से दो युवतियों को सुरक्षित रेस्क्यू कर सखी सेंटर भेज दिया है। वहीं होटल मैनेजर महावीर चौधरी को मौके से गिरफ्तार किया गया है।कार्रवाई के दौरान होटल के कमरों से नशे से जुड़े कई आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद की गई हैं। पुलिस के अनुसार होटल का मालिक द्वारिका प्रसाद सोनी बताया जा रहा है। कोटगेट थानाधिकारी धीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के बाद होटल प्रबंधन से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।




