ताजा खबरे
अनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शन
IMG 20241023 101608 हनुमानगढ़ जिले में गुरुवार का दिन भी तनावपूर्ण, 50 से ज्यादा घायल Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर संभाग के हनुमानगढ़ जिले में किसानों और विपक्षी नेताओं ने चेतावनी दी कि निर्माणाधीन एथेनॉल फैक्टरी के खिलाफ उनका आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं। जिले में गुरुवार का दिन भी तनावपूर्ण बना रहा।खबरों के मुताबिक किसान सुबह से ही तिब्बी के पास स्थित गुरुद्वारे में जुटने लगे, वहीं दूसरी ओर इलाके में इंटरनेट सेवाएं लगातार दूसरे दिन भी बंद रहीं। फैक्टरी के पास रहने वाले करीब 30 परिवार डर की वजह से अपने घर छोड़कर जा चुके हैं। बुधवार को तब हिंसा भड़क गई जब सैकड़ों किसानों ने राठीखेड़ा गांव स्थित ड्यून एथेनॉल प्राइवेट लिमिटेड के निर्माण स्थल पर धावा बोल दिया। उन्होंने फैक्टरी की दीवार तोड़ दी और दफ्तर तथा कई वाहनों में आग लगा दी। जब पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की तो दोनों पक्षों में भिड़ंत हो गई। पुलिस ने लाठीचार्ज और आँसू गैस का प्रयोग किया, जिससे किसानों का गुस्सा और भड़क गया। उन्होंने एक पुलिस जीप समेत दर्जनभर से अधिक वाहनों को फूंक दिया। हिंसा में 50 से अधिक लोग, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं, घायल हुईं।


Share This News