ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
IMG 20241023 101608 जापान: 'महाभूकंप' की चेतावनी, निकलने के रास्ते खोज लें, राशन के तैयार रहें Rajasthan News Portal अंतरराष्ट्रीय
Share This News

Thar पोस्ट। जापान में आने वाले कुछ दिन बेहद अहम होंगे। सोमवार रात उत्तरी इलाके में 7.5 तीव्रता का भूकंप आने के बाद मेगा क्वेक (तीव्रता 8.0 या उससे अधिक वाला महाभूकंप) की आशंका के चलते अलर्ट जारी किया गया है, साथ ही सुनामी की चेतावनी भी दी गई है। जापान मौसम एजेंसी ने होक्काइडो और चिशिमा ट्रेंच के आसपास संभावित बड़े भूकंप के खतरे की जानकारी दी है. यह अलर्ट होक्काइडो से चिबा प्रीफेक्चर तक के लिए लागू है। भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी भी दी गई थी. अधिकारियों का कहना है कि आने वाले कुछ दिन जापान के लिए बेहद अहम होंगे। मौसम एजेंसी के अनुसार, होक्काइडो के पास जापान ट्रेंच और चिशिमा ट्रेंच के आसपास 8 या उससे ज्यादा तीव्रता का बड़ा भूकंप आ सकता है। एडवाइजरी होक्काइडो से लेकर चिबा प्रीफेक्चर तक के इलाकों के लिए जारी की गई है। लोगो से बचने के मार्ग खोजने, सुरक्षित स्थान तय करने, राशन जमा करने के लिए कहा गया है।


Share This News