





Thar पोस्ट। बीती रात्रि को बीकानेर के पीबीएम हॉस्पिटल के नव निर्माण में एक बार फिर ‘लोचा’ सामने आया। मंगलवार रात पीबीएम जनाना विंग में अचानक छत का प्लास्टर हिस्सा नीचे गिर गया। वहां उस समय कोई मौजूद नहीं था, जबकि ठीक नीचे महिलाओं के बैठने की टेबल रखी हुई है। यदि यह घटना दिन में होती, तो गंभीर चोट या जनहानि की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता था। जानकारी के अनुसार दिन में अक्सर लोग खड़े बैठे या आते जाते रहते हैं इस तरफ से। यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी अस्पताल में कई बार प्लास्टर गिर चुका है और हाल ही में मेडिकल कॉलेज का एक हिस्सा बारिश के दौरान धराशायी हो गया था। इसके बावजूद मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने न तो मौके का निरीक्षण करवाया और न ही संबंधित विभाग से किसी प्रकार का मौका-मुआयना कराया है। सच्चाई यह है कि पीबीएम हॉस्पिटल की पुरानी बिल्डिंग अडिग है जबकि नव निर्माण में या तो पानी रिसता है या वो धाराशाही हो रही है।




