ताजा खबरे
IMG 20241023 101608 1 राजस्थान में मंत्रिमंडल में बदलाव की तैयारी, मंत्रियों के बदलेंगे महकमे! पीएम मोदी से मिले मुख्यमंत्री भजनलाल Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। मौसम में सर्दी घुल जाने के साथ ही राजस्थान में राजनीति के गरमाने के आसार है। प्रदेश के मंत्रिमंडल में व्यापक बदलाव हो सकते है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। ख़बरों के मुताबिक राजस्थान की राजनीति में बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे से लौटने के तुरंत बाद 3 दिसंबर को कैबिनेट बैठक बुलाए जाने से अटकलों को और बल मिल गया है। सीएम भजनलाल शर्मा और प्रधानमंत्री मोदी के बीच दो अहम मुद्दों  प्रवासी राजस्थानी सम्मेलन और मंत्रिमंडल फेरबदल पर चर्चा हुई। 10 दिसंबर को जयपुर में होने वाले पहले प्रवासी राजस्थानी दिवस सम्मेलन के लिए सीएम ने प्रधानमंत्री को औपचारिक तौर पर आमंत्रित किया। यह कार्यक्रम जेईसीसी सभागार में होगा। राजस्थान सरकार ने पिछले साल राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टमेंट समिट के दौरान हर वर्ष प्रवासी राजस्थानी दिवस मनाने का निर्णय लिया था। दुनियाभर में बसे राजस्थानियों को एक मंच पर लाना और उनकी उपलब्धियों को सम्मान देना इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है। पिछले साल समिट का उद्घाटन भी प्रधानमंत्री मोदी ने किया राजस्थान में संभावित मंत्रिमंडल फेरबदल की चर्चाओं को पीएम-सीएम मुलाकात ने नई गति दे दी है। राजनीति के गलियारों से छनकर आई खबरों के अनुसार भजनलाल शर्मा ने प्रस्तावित बदलावों का खाका प्रधानमंत्री को सौंपा है। हरी झंडी मिलने के बाद जल्द ही मंत्रिमंडल में बड़े पैमाने पर बदलाव देखने को मिल सकते हैं। 


Share This News