ताजा खबरे
1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई से
IMG 20251201 WA0005 scaled पुलिस अधीक्षक को भाजपा ने सौपा ज्ञापन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज।बीकानेर में बढ़ती चोरियों, ट्रैफिक अव्यवस्था और नशा रोकथाम पर सख्त कदम की मांग — शहर अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने SP कावेंद्र सिंह से की वार्ता । शहर में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं, यातायात अव्यवस्था और नशे के बढ़ते प्रभाव को लेकर भाजपा शहर अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह से कहा सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।

शहर अध्यक्ष ने कहा कि बीकानेर में लगातार हो रही चोरियों से आमजन असुरक्षित महसूस कर रहा है, इसलिए पुलिस गश्त बढ़ाई जाए और अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

उन्होंने गोगागेट सर्किल सहित अनेक स्थानों पर बसों के बिना बस स्टैंड के सड़क पर रुकने से उत्पन्न लंबे जाम और दुर्घटना संभावित स्थिति पर भी चिंता जताई। उन्होंने मांग की कि शहरी सीमा में बस, ट्रक और बड़े वाहनों के प्रवेश पर निर्धारित समय के अनुसार सख्ती से रोक लगाई जाए, ताकि ट्रैफिक सुचारू रहे और दुर्घटनाएं रोकी जा सकें।

इसके साथ ही उन्होंने नशे के खिलाफ़ और कठोर कार्रवाई करने, ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार करने तथा के.ई.एम. रोड के पास व्यापारियों के हित में सुरक्षित पार्किंग सुविधा विकसित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि मुलाकात के दौरान जिला मंत्री तरुण स्वामी, मंजुषा भास्कर, मुकेश बन, हरीश भोजक और ताराचंद गहलोत उपस्थित रहे ।


Share This News