





Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में बस की टक्कर से युवक के चोटिल हो जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में सदर पुलिस थाने में अमर सिंह पुरा निवासी जगदीश पुत्र दमाराम मेघवाल ने बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना सदर पुलिस थाना क्षेत्र के पुलिस लाईन चौराहे पर 26 नवंबर की दोपहर को 1 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में परिवादी ने बताया कि बस चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उसके बेटे की गाड़ी को टक्कर मार दी। जिससे उसका बेटा गिर गया और चोटिल हो गया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू है।




