





Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान पुलिस विभाग में व्यापक स्तर पर तबादले किये गए है। पुलिस महानिदेशक मुख्यालय, जयपुर की ओर से 64 RPS अधिकारियों की तबादला सूची जारी की गई, जिसके बाद प्रदेशभर के कई जिलों में पुलिस व्यवस्थाओं में अहम बदलाव हुए हैं।खबरों के मुताबिक बीकानेर जिले में भी कई प्रमुख अधिकारियों को बदला गया है, जिससे पुलिस प्रशासन में नई ऊर्जा व जिम्मेदारियों का बंटवारा देखने को मिल रहा है—





- शिवरतन गोदारा, वृताधिकारी शहर बीकानेर — अब जयपुर स्थानांतरित
- अनुज ढाल, पूर्व में टोंक में तैनात — अब बीकानेर सर्कल ऑफिसर (CO) की जिम्मेदारी
- श्रवणदास संत, दिल्ली से — पुनः बीकानेर RAC में तबादला
- कमला पूनिया, हनुमानगढ़ से — बीकानेर RAC बटालियन में नियुक्त
- ओमप्रकाश गोदारा, बिदासर (चुरू) से — बीकानेर PMDS में लगाए गए है।