ताजा खबरे
रेलवे :- ‘कबाड़ में से निकला ऊंट’! ‘वेस्ट टू आर्ट’ की अनूठी पहलअनुपस्थित मिले 5 कर्मचारियों को नोटिसपंचायत राज चुनाव-दूसरे दिन आठ अभ्यर्थियों ने भरे नौ नामांकनकोटगेट पुलिस इलाके में करीब आधा दर्जन स्पॉ सेंंटर का आकस्मिक निरीक्षणराज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे शुक्रवार को आएंगे बीकानेर, जिला कलक्टर ने की तैयारियों की समीक्षानीला ड्रम हत्याकांड में फांसी की सजाबीकानेर में नए डाक क्षेत्रीय कार्यालय को स्वीकृति, केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के प्रयास सार्थकराजस्थान : प्लेन हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंगबीकानेर के तीन गोल्फर अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्वतीन दिन मौसम फिर बदलेगा
IMG 20251126 WA0007 कोतवाली थाना अधिकारी से मिले जैन समाज और विश्व हिंदू परिषद के प्रमुख पदाधिकारी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में चोरियों की वारदातों को लेकर बीकानेर शहर प्रतिनिधि मंडल जिसमें जैन समाज और विश्व हिंदू परिषद के प्रमुख पदाधिकारी थे कोतवाली थाना अधिकारी से मिले। इस दौरान बताया गया कि पिछले 2 दिन मे पुराने शहर मे चोरो ने 3 जगह चोरिया की। कोचर चौक, बेगानी चौक सहित कोतवाली थाने के 1 km एरिया मे चोरिया से बीकानेर के लोगों मे भय और गुस्सा दोनों ही व्याप्य हों गया. विजय कोचर ने बताया कि शहर के पुराने इलाके में पिछले 8/10 महीने से लगातार चोरियां होती जा रही है नवनियुक्त कोतवाली थाना अधिकारी सविता ढाल ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।

विश्व हिंदू परिषद के बीकानेर महानगर अध्यक्ष विजय कोचर महेंद्र बरड़िया परिषद के संरक्षक अशोक परिहार किशोर बांठिया मूल चंद जोशी दयाल पंचारिया ने बातचीत मे थाना अधिकारी को कुछ महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

  1. रात्रि 10बजे से सुबह 6 बजे तक शहर के मोहल्लो मे गाड़ी से पेट्रोलिंग कम से कम 5/7 बार अवश्य होनी चाहिए।
  2. रात्रि मोटर साइकिल पर भीं हर घंटे पुलिस पेट्रोलिंग की जानी जरुरी है.
  3. जेल रोड, बड़ा बाजार ,गोगागेट भुजिया बाजार मोहता चौक मे पुलिस की स्थायी ड्यूटी लगायी जाये.
  4. कोचरो के चौक सहित सारे मुख्य मोहल्लो मे सीसीटीवी कैमरे अति शीघ्र चालू करवाये जाये.
  5. शहर मे नशे का कारोबार पर सख़्ती से अंकुश लगाया जाये. कोतवाली थाना अधिकारी ने विश्वास दिलाया कि जल्दी ही इन चोरी करने वालों की गिरफ्तारी होगी आप लोग पुलिस पर विश्वास रखें.।


Share This News