





Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर शहर में जूनागढ़ सूरसागर धोबीधोरा के पास रहने वाले श्री शैलेन्द्र व्यास पुत्र श्री जेठमलजी व्यास लखावत ने सोने की अंगूठी लौटाकर ईमानदारी की मिसाल पेश की है। सदर पुलिस थानाधिकारी के मुताबिक 21. 11.2025 को सुबह 10 बजे निगर निगम के सामने सड़क आम पर एक सोने की अगुठी मय बंद डिब्बी सहित व्यास को मिली। जिन्होने अपना ईमानदारी का परिचिय देते हुवे उक्त अगुठी मालिक श्री किशन मुरारी मित्रा निवासी हॉल पुजारी करणीमाता मन्दिर नजदीक सुरसागर बीकानेर को मन कार्यवाहक थानाधिकारी महेन्द्रसिह राठौड़ उ.नि पुलिस थाना सदर बीकानेर के समक्ष लोटाई। उन्होंने अपनी ईमानदारी की मिसाल पेश की है।




