Thar पोस्ट न्यूज। देश की धड़कन दिल्ली में हवा बेहद प्रदूषित हो चुकी है। एयर क्वालिटी इंडेक्स कहीं कहीं तो 400 के पार पहुंच चुका है। प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग यानी CAQM ने ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान( GRAP 2) की पाबंदियां दिल्ली में लागू कर दी है।
इस गाइड लाइन में सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें ।और निजी वाहनों का उपयोग कम से कम करें। कम भीड़भाड़ वाले रास्ते चुनें, भले ही वे लंबे हों। वाहनों में एयर फिल्टर नियमित रूप से बदलें। अक्टूबर और जनवरी के बीच धूल पैदा करने वाली निर्माण गतिविधियों से बचें।
खुले में कचरा या बायोमास जलाने से बचें।
यह होता है पैमाना
वायु गुणवत्ता सूचकांक शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच को ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच को ‘खराब’, 301 से 400 के बीच को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच को ‘गंभीर’ माना जाता है।