Thar पोस्ट न्यूज। एक नया विश्व रिकॉर्ड बना। दीपावली के मौके पर रामनगरी अयोध्या में 26,17,215 दीये जलाए गए। इसके साथ ही वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में दीपोत्सव समारोह के दौरान बनाए गए दो नए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के प्रमाण पत्र लिए। यहां एक साथ सबसे ज्यादा लोगों द्वारा ‘दीये’ जलाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया। पर्यटन विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार, जिला प्रशासन, अयोध्या ने 26,17,215 तेल के दीयों का सबसे बड़ा प्रदर्शन भी किया। अयोध्या में साल 2017 से दीपोत्सव कार्यक्रम हो रहा है। हर साल यहां दीयों की संख्या बढ़ जाती है। शुरुआत में यहां एक लाख के करीब दीये जलाए गए थे। अब यह संख्या 26 लाख के पार पहुंच चुकी है।