Thar पोस्ट न्यूज। मौसम विभाग का कहना है कि देश की राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों समेत उत्तर भारत के राज्यो में तापमान गिरने लगा है। सुबह और शाम को ठंडी हवाएं चल रही हैं, मौसम में ठंडक बढ़ गई है। बीते दो दिनों से दिन में भी तापमान में कमी आ रही है। मौसम विभाग के अनुसार, 17 अक्टूबर तक दिल्ली एनसीआर में अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री सेल्सियस ही रहेगा। दिल्ली एनसीआर में 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। नोएडा, गाजियाबाद, गुड़गांव, फरीदाबाद में रात का तापमान 18 से 19 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। दिल्ली एनसीआर में दीपावली तक फिलहाल बारिश के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। मौसम साफ रहेगा और हवाएं चलती रहेंगी। वहीं इन इलाकों में हल्की धूप के साथ तापमान गिरने का सिलसिला जारी रहेगा। राजस्थान सहित अन्य राज्यो में दीपावली के बाद सर्दी तेजी से बढ़ने लगेगी।