ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
rajasathana 50b412692382ed30da18b880172a4945 देर रात हॉस्पिटल में आग लगने से 8 की मौत, अन्य घायल Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। देर रात राजधानी जयपुर में राजस्थान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में आग लगने से 8 मरीजों की मौत हो गई, वहीं कई मरीज घायल भी हुए हैं। हादसे में मरने वाले 8 मरीजों के शव मोर्चरी में भिजवा दिए गए हैं। इनमें पिंटू निवासी सीकर, दिलीप निवासी आंधी जयपुर, श्रीनाथ निवासी भरतपुर, रुकमणि निवासी भरतपुर, खुरमा निवासी भरतपुर, बहादुर निवासी सांगानेर जयपुर आदि शामिल हैं। हादसे के समय आईसीयू में 11 मरीज थे। उसके पास वाले आईसीयू में 13 मरीज थे। ज्यों, ज्यों आग भर्ती मरीज झुलस गए। धुएं से दम घुटने से मौत हो गई। कुछ अन्य रोगियों की भी स्थिति गंभीर है।मृतक श्रीनाथ की बॉडी भरतपुर रवाना कर दी गई है।

परिजनों ने बताया कि आग लगने के बाद एसएमएस का स्टाफ मौके से भाग गया। परिजन अपने स्तर पर ही मरीजों को बाहर निकाल ने की कोशिश करते रहे। पूरे मामले में सरकार ने जांच कमेटी का गठन किया है। इतना बड़ा हादसा होने के बावजूद चिकित्सा मंत्री अब तक मौके पर नहीं पहुंचे।

आईसीयू और सेमी आईसीयू में भर्ती कुल 18 मरीजों को दूसरी जगहों पर शिफ्ट किया गया है। इन मरीजों में से 11 मरीज उस ICU में थे भर्ती, जहां भीषण आग लगी है, जबकि 13 मरीज नजदीक के सेमी ICU में इलाज ले रहे थे। करीब आधा दर्जन मरीजों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस पूरे घटनाक्रम में हाईलेवल जांच कमेटी गठित करने के निर्देश दिए हैं।


Share This News