Thar पोस्ट न्यूज। नामचीन अभिनेत्री संध्या शांताराम का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। नवरंग’, दो आंखे बारह हाथ, सेहरा और ‘पिंजरा’ जैसी चर्चित और सफल फिल्मों में काम कर चुकीं दिग्गज अभिनेत्री संध्या शांताराम ने 94 वर्ष की आयु में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। संध्या शांताराम ने अपनी आयु से 30 साल बड़े वी शांताराम से विवाह किया था। उन्होंने मराठी के साथ-साथ हिंदी फिल्मों में भी अपनी एक अलग पहचान बनाई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार शिवाजी पार्क स्थित वैकुंठ धाम में किया गया। बीकानेर में अभिनेत्री संध्या से एक रोचक किस्सा जुड़ा है। दरअसल बीकानेर के उदयरामसर के धोरों में सेहरा नामक फ़िल्म की शूटिंग हुई थी। इस फ़िल्म के एक सीन की शूटिंग के दौरान संध्या को बैठे हुए ऊंट पर चढ़ना था। लेकिन संध्या को काफी परेशानी हो रही थी तब यूनिट में सहायक जितेंद्र पर वी शांताराम की नज़र पड़ी। जितेंद्र को संध्या वाला लुक दिया गया। इस तरह जितेंद्र का पहली बार कैमरे से सामना हुआ। अभिनय की शुरुआत बीकानेर से हुई। जितेंद्र ने एक निजी टीवी चैनल पर भी इस किस्से के बारे में बताया था।