ताजा खबरे
टिकट वितरण पर बीजेपी में बगावत, विधायक के सामने हो उलझेबीकानेर : सड़क हादसे में तीन की मौतचुनाव से पहले ही पार्टियों में घमासान! टिकट वितरण बना संकटचुनाव : बगावत से बचने के लिए कांग्रेस का फार्मूलानीट-पीजी परीक्षा: धारा 163 लागू, परीक्षा केंद्रों के 300 मीटर सीमा में लगाई पाबंदियांबिजली बन्द का 3 घण्टे असर रहेगाचुनाव : रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’चुनाव : वार्ड 62 में टिकट वितरण को लेकर विरोध प्रदर्शन, बोले टिकट बदला जाएमहाराष्ट्र के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने किया अपना घर आश्रम का अवलोकनचुनाव : साइकिल रैली में मतदाता जागरूकता का दिया संदेश
ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 97 शराब पीने वालों के लिए आई यह खबर! Rajasthan News Portal पर्यटन, बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज़। अब भारत में शराब सस्ती हो सकती है। जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार जल्द ही यूरोप की वाइन व शराब पर बेसिक कस्टम ड्यूटी घटा सकती है। हाल ही में इस सिलसिले में वाणिज्य व उद्योग मंत्रालय और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों और अल्कोहल पेय निर्माता कंपनियों के साथ बैठक हुई। सरकार यूरोपीय संघ (ईयू) के साथ ईयू-इंडो ट्रेड ट्रिटी करने की तैयारी कर रही है और इसके तहत ही ये कवायद चल रही है। ईयू के साथ मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) होने में वक्त लग सकता है, इसलिए सरकार फिलहाल सीमित वस्तुओं को लेकर ईयू-इंडो ट्रेड समझौता करना चाहती है। इससे यूरोपियन यूनियन के साथ व्यापारिक रिश्ते आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। अभी विदेशी अल्कोहल पेय पर 150 फीसद कस्टम ड्यूटी है, जिसे अब 75 फीसदी तक लाने का प्रयास किया जा रहा है। सरकार के इन प्रयासों से भारत में विदेशी शराब सस्ती हो जाएगी, लेकिन घरेलू अल्कोहल मैन्यूफैक्चरर्स की परेशानी बढ़ सकती है। इसे ध्यान में रखते हुए सरकार ने घरेलू कंपनियों से पूछा है कि किस सीमा तक कस्टम ड्यूटी घटाने पर उनका कारोबार प्रभावित नहीं होगा।


Share This News