ताजा खबरे
पर्यटन: बदलेगी पर्यटन की तस्वीर! क्या है हॉप ऑन-हॉप ऑफ स्कीम?शहर भाजपा की कार्यकारिणी में इन नामों पर चर्चासोनोग्राफी सेंटर्स के नियमित औचक निरीक्षण के जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशटक्कर लगने के बाद राहगीरों ने टैक्सी चालक की धुनाई कीरानी बाजार मंडल में संकल्प से सिद्धि का कार्यक्रमपीबीएम हॉस्पिटल में फिर चोरी की वारदातपटाखा व्यवसाइयों की पीड़ा का हो समाधान :- पचीसियाबेसिक पी.जी. कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुरेश पुरोहित एमजीएसयू एकेडमिक काउंसिल के सदस्य नियुक्तबीकानेर के गंगाशहर थाना क्षेत्र में फिर मिला शवमहिला के साथ अवैध संबंध रखने और जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज
IMG 20250527 111143 20 शहर भाजपा की कार्यकारिणी में इन नामों पर चर्चा Bikaner Local News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। मौसम बदलने के साथ कुछ राजनीति भी गरमाई है। शहर भाजपा कार्यकारिणी के गठन को लेकर राजनीतिक हलचल तेज़ है। संभावित नामों में बीकानेर शहर भाजपा महामंत्री पद के लिए श्याम सिंह हाडला व कौशल शर्मा के नामों की सबसे अधिक चर्चा हो रही है। दोनों ही नेता संगठनात्मक अनुभव और कार्यकर्ताओं के बीच मजबूत पकड़ के लिए जाने जाते हैं। जबकि उपाध्यक्ष पद  दीपक पारीक, इन्द्रचंद मालू और आनंद सिंह भाटी प्रमुख दावेदारों में हैं। इसके अलावा जोगेंद्र शर्मा और विनोद करोल के नामों पर भी गहन विचार-विमर्श चल रहा है।

पार्टी के सूत्रों के अनुसार, शहर प्रभारी दशरथ सिंह शेखावत ने कार्यकारिणी गठन के लिए लगभग हरी झंडी दे दी है। जल्द ही औपचारिक घोषणा की संभावना जताई जा रही है। शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ फिलहाल जयपुर प्रवास पर हैं। ओर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, बीकानेर पूर्व की विधायक सिद्धि कुमारी और पश्चिम के विधायक जेठानंद व्यास से संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की है। साथ ही, पूर्व मेयर नारायण चोपड़ा भी इस प्रक्रिया में सक्रिय दिखाई दे रहे हैं और सुमन छाजेड़ के साथ मिलकर संगठनात्मक समीकरणों को संतुलित करने की रणनीति बना रहे हैं।


Share This News