ताजा खबरे
जजबाबा रामदेव जी के भक्तों के लिए सेवादार दल रवाना, नोखड़ा में 15 तक शिविर, लंदन से सूद भी पहुंचे सेवा के लिएचुनाव: अनेक वार्डों में तनातनी से माहौल गरमाया, आपस में ही उलझे कार्यकर्ता, पुलिस ने भांजी लाठियांचुनाव : वार्डो में कितने प्रतिशत मतदान हुआ, देखें सूचीचुनाव : युवाओं से लेकर वरिष्ठ नागरिकों में उत्साह, व्यास कॉलोनी, जूनागढ़ के पास के बूथों में वोटिंग जारी, 45 प्रतिशत मतदानइतने प्रतिशत हुआ मतदान, जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षणचुनाव : पहले चरण में धीमा मतदान, कुछ बूथों पर मशीन खराब होने की सूचना, केंद्रीय मंत्री सहित अनेक नेताओं ने वोट डाले”दुनिया पे अपना हुस्न जताने के वास्ते, अहसान किया है रूह नेबुत-ए-खाक पे मेरे”… पदमश्री शायर शीन का़फ निजाम” बोले…उद्योग जगत ने किया शत-प्रतिशत मतदान का आह्वानचुनाव : वार्ड 75 की वायरल फ़ोटो और बोथरा ने कही ये बात, ‘चुनावी लोचा’
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र से एक घटना ने सभी को हैरत में डाल दिया। जहां मारपीट और छीनाझपटी के मामले में गिरफ्तार एक आरोपी ने थाने से फरार होने की फिल्मी कोशिश की। लेकिन पुलिस की सतर्कता और तत्परता से उसे दोबारा पकड़ लिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के फतेहाबाद जिले के भट्टूकलां गांव निवासी अनिल कुमार को श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने 16 मई को सिरसा जेल से प्रॉडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया था। उसे स्थानीय कोर्ट में पेश कर 21 मई तक रिमांड पर लिया गया था। सोमवार सुबह पूछताछ के लिए उसे हवालात से कंप्यूटर कक्ष ले जाया गया। पूछताछ के बाद जैसे ही उसे वापस हवालात ले जाया जा रहा था, आरोपी मौका देखकर थाने की सीढ़ियों से छत पर चढ़ गया और लगभग 18 फीट ऊंचाई से कूदकर फरार होने की कोशिश की। वह सरकारी क्वाटर्स की ओर भागा, जिससे थाने में अफरा-तफरी मच गई।

इसके बाद थाना स्टाफ और कांस्टेबल नदीम ने तत्परता दिखाते हुए कुछ ही दूरी पर उसे पकड़ लिया। छत से कूदने के कारण आरोपी के दोनों पैरों में फ्रैक्चर हो गया था, जिससे वह तेज भाग नहीं सका। पुलिस ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाकर इलाज करवाया और फिर से हवालात में बंद कर दिया।


Share This News