ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। मौसम विभाग जयपुर के अनुसार जोधपुर, बीकानेर संभाग के सीमावर्ती क्षेत्रों में आगामी 3-4 दिन तेज सतही धूल भरी हवा (30-40 किलोमीटर प्रति घंटा) चलने की संभावना है। जबकि बीकानेर संभाग में 20-21 मई को कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ तेज अंधड़ के भी चलने के आसार हैं। उदयपुर, कोटा, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में 19 से 25 मई के बीच कहीं कहीं मेघगर्जन, हल्की बारिश, आंधी  दर्ज होने की संभावना है। नोतपा में भी इस बार मौसम गड़बड़ रहेगा।

प्री मानसून बारिश

राजस्थान के पश्चिमी हिस्से में जून के दूसरे पखवाड़े में प्री मानसून की बारिश शुरू होने के साथ ही नमी बढ़ने से उमस शुरू हो जाती है, लेकिन इस बार मई के दूसरे पखवाड़े में ही उमस शुरू हो गई। उमस का यह सफर मानूसन के जाने के तक बना रहता है। मानसून के 27 मई को केरल पहुंचने की संभावना है। बीस जून के आसपास राजस्थान और जून के अंतिम दिनों में जोधपुर में 15 जून के आस-पास प्री-मानसून गतिविधियां शुरू हो सकती हैं। मानसून की वापसी सितम्बर के अंतिम सप्ताह में होगी। तब तक बारिश व उमस भरा मौसम बना रहेगा।


Share This News