ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20231123 090506 21 बीकानेर में मिला युवक का शव Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर जिले में एक बार फिर युवक का शव मिला है। देशनोक थाना क्षेत्र के बरसिंहसर गांव की रोही में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान पलाना निवासी मोतीलाल के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोतीलाल 17 अप्रैल को बीकानेर काम पर जाने के लिए घर से निकला था। 19 अप्रैल को बरसिंहसर गांव स्थित उसके खेत में उसका जला हुआ शव मिला। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के पिता भंवरलाल पुत्र हरजीराम मेघवाल ने पुलिस को दी रिपोर्ट में आशंका जताई है कि मोतीलाल की हत्या कर उसके शव को जलाने की कोशिश की गई है। देशनोक पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Share This News