ताजा खबरे
राजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहस
IMG 20250416 221604 बीकानेर में नयाशहर थाना रोड पर जाम, गौवंश के साथ अत्याचार का मामला Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में नयाशहर थाना रोड पर बुधवार शाम जाम लगाकर बंद कर दिया गया। इलाके में गौवंश के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जिसको लेकर गौ भक्तों ने थाने के आगे रास्ता जाम कर इस कृत्य को अंजाम देने वाले का मुंडन करने तथा उसकी सार्वजनिक रैली निकालने की मांग की। इस दौरान सीओ संत श्रवण दास स ंत ने आन्दोलन कर रहे लोगों से समझाईश की।

उन्होंने कहा कि ऐसा कृत्य करने के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिये कानूनन तरीके से परिवाद दे ताकि कृत्य करने वाले आरोपी को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएं और समाज में ऐसी घिनौनी हरकत करने वालों को सबक मिले सकें। किन्तु आन्दोलनकारी इस बात के लिये राजी नहीं हुए और गौमाता के साथ ऐसा कुकृत्य करने वालों के मुंडन को लेकर अड़े रहे।

इस पर है आरोप
बताया जा रहा है कि नत्थूसर बास क्षेत्र में एक युवक द्वारा गौवंश के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया। जिसके बाद क्षेत्र के लोगों ने आरोपी के घर का घेराव कर नारेबाजी की। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस आरोपी को थाने ले आई। इस घटनाक्रम के बाद गौभक्त थाने जमा होने लगे। जिन्होंने आरोपी का मुंडन कर उसे नत्थूसर गेट तक पैदल घुमाने की मांग की। जिसे पुलिस ने नकार दिया। वह मंदबुद्वि बताया जा रहा है। जिसका सीसीटीवी फुटेज में सामने आने के बाद बवाल मच गया।


Share This News