ताजा खबरे
राजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहस
IMG 20241023 101608 44 बीकानेर फल-सब्जी मंडी में ढाई लाख रुपये की चोरी Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। बीकानेर में चोरों के हौंसले बुलंद है। वारदातों को आए दिन अंजाम दे रहे हैं। पूगल रोड स्थित फल-सब्जी मंडी में चोरों ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। 11 अप्रैल की दोपहर मंडी की दुकान नंबर 47 से एक अज्ञात व्यक्ति थैले में रखे करीब ढाई लाख रुपये चोरी कर ले गया।

वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है, जिसका फुटेज अब सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति मौका पाकर थैले से नकदी निकालकर वहां से फरार हो जाता है। दुकान मालिक को इस बात की भनक तब लगी जब उसने पैसे गिनने के लिए थैला खोला। पुलिस को सूचना दी गई।

मंडी में व्यापार करने वाले दुकानदारों ने इस घटना को लेकर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि यह पहली बार नहीं है, इससे पहले भी मंडी में कई बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन अब तक ठोस कदम नहीं उठाए गए। व्यापारियों की मांग है कि मंडी में स्थायी पुलिस गश्त और निगरानी के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

मुक्ताप्रसाद थानाधिकारी धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। सीसीटीवी फुटेज की मदद से एक संदिग्ध व्यक्ति को चिन्हित किया गया है और उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा ।


Share This News