ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20241023 101608 23 मेडिकल कॉलेज में देह दान Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. गुंजन सोनी के प्रयासों से सर्वसमाज में देहदान को लेकर जन जागरूकता अभियान निरंतर चलाया जा रहा है, इसी के परिणाम स्वरूप पिछले दस दिन में एसपी मेडिकल कॉलेज को तीन बॉडी डोनेशन के रूप में प्राप्त हूई। बुधवार दोपहर दो बजे समता नगर निवासी 67 वर्षीय हरीगोपाल अग्रवाल के निधन पर उनकी इच्छानुसार उनके पुत्र चेतन चिराग ने अपने पिता की पार्थिव देह एसपी मेडिकल कॉलेज के एनाटॉमी विभाग को दान स्वरूप सूपूर्द की।

img 20250205 1958151795723847839606329 मेडिकल कॉलेज में देह दान Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

इस दौरान प्राचार्य डॉ. गुंजन सोनी ने पार्थिव देह को पुष्पांजलि अर्पित करते हूए अग्रवाल परिवार को ढांढ़स बंधाया। प्राचार्य डॉ. सोनी ने कहा कि देह दान चिकित्सा अनुसंधान एवं शिक्षा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय है, इससे चिकित्सा छात्र-छात्राओं, शोधकर्ताओं को मानव शरीर को समझने में मदद मिलती है ओर सर्वसमाज को कुशल चिकित्सक प्राप्त होने की संभावनाएं बढ़ती है।

एनाटॉमी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. राकेश मणि के मार्गदर्शन में देह दन संबंधित औपचारिकताएं पूर्ण की गयी। इस दौरान डॉ. के.आर. मीणा, डॉ.रामेश्वर व्यास, डॉ. अनिता राज राठौड़, डॉ. भारती, मोहन व्यास, कमलेश व्यास, हेतराम जाखड़, विनय थानवी, श्रवण एवं शिव सिंह सहित अन्य कार्मिकों ने पार्थीव देह को श्रद्धा सुमन अर्पित किये।


Share This News