ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20241023 101608 18 जिला उद्योग संघ ने राज्य बजट हेतु भेजे सुझाव Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया एवं सचिव वीरेंद्र किराडू ने राज्य बजट 2025 में बीकानेर के औद्योगिक विकास को और अधिक बढावा देने हेतु सुझाव भिजवाए।

सुझावों में बताया गया कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा राजस्थान के स्थानांतरित औद्योगिक क्षेत्रों में जो प्रतिबंध लगाए गये हैं इस प्रतिबंध के निवारण हेतु राज्य बजट 2025 में प्रावधान लाए जाए।

साथ ही भवन, मकान निर्माण आदि पर लगने वाले 1% सेस कर जमा में हुई देरी पश्चात लगने वाले 24% ब्याज की देयता नियम में संशोधन किया जाना चाहिए तथा एमनेस्टी स्कीम लाकर पुराने केसों का निस्तारण करवाया जाना चाहिए।

तथा भवन व मकान निर्माण पर लगने वाली राशि में केवल 10 लाख रूपये की छूट है यह सेस 20 लाख रूपये के बाद में लगना चाहिए। राजस्थान के औद्योगिक क्षेत्रों को पड़ोसी राज्यों की भांति सस्ती दरों पर बिजली उपलब्ध करवाई जाए। साथ ही पुरानी औद्योगिक इकाइयों को नई औद्योगिक इकाइयों की भांति छूटें प्रदान की जाए। |


Share This News