ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
IMG 20241023 101608 94 विधायक व्यास ने शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र, जस्सूसर गेट स्कूल को एकीकरण से मुक्त रखें Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। बीकानेर (पश्चिम) विधायक श्री जेठानंद व्यास ने शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलावर को पत्र लिखकर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, जस्सूसर गेट को एकीकरण से मुक्त रखने तथा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, लक्ष्मीनाथ जी की घाटी को मुरलीधर व्यास कॉलोनी में स्थानांतरित करने का आग्रह किया है।
बीकानेर (पश्चिम) विधायक श्री जेठानंद व्यास ने बताया कि शिक्षा विभाग द्वारा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, जस्सूसर गेट को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, जस्सूसर गेट में समन्वित किया गया है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र की गरीब वर्ग की बालिकाएं इस विद्यालय में अध्ययन कर रही है। एकीकरण से इन बालिकाओं को असुविधा होगी। इसके मद्देनजर शिक्षा मंत्री को इस विद्यालय से मुक्त रखने का आग्रह किया है।

बीकानेर (पश्चिम) विधायक श्री व्यास ने बताया कि राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, लक्ष्मीनाथ जी की घाटी को राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, लक्ष्मीनाथ घाटी में समन्वित किया गया है। उन्होंने शिखा मंत्री से इस विद्यालय को बीकानेर पश्चिम के मुरलीधर व्यास कॉलोनी क्षेत्र में स्थानांतरित करने का आग्रह भी किया है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में बालिकाओं के लिए पृथक से कोई राजकीय विद्यालय नहीं है। यहां बालिकाओं के लिए पृथक से राजकीय विद्यालय होने से बालिका शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा।


Share This News