ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
Share This News

Tp न्यूज।
बीकानेर। दीक्षांत समारोह के लिए 27 तक पंजीकरण करवाना होगा। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के 17वें दीक्षांत समारोह में उपाधियां एवं पदक प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों को 27 अगस्त को सायं 5 बजे तक अपना पंजीकरण करवाना होगा। इसके लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर लिंक उपलब्ध करवाया गया है।
कुलपति प्रो. आर. पी. सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय के 14 संघटक एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों को विद्यार्थियों के पंजीकरण के लिए सूचित कर दिया गया है तथा इसका लिंक विश्वविद्यालय की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डाॅट आरएयू बीकानेर डाॅट ओआरजी (www.raubikaner.org) पर उपलब्ध करवाया गया है। पंजीयन के दौरान विद्यार्थियों को आवश्यक सूचनाएं उपलब्ध करवानी होंगी। समारोह में 906 विद्यार्थियों को उपाधियां दी जाएंगी। अब तक इनमें से 160 से अधिक विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया लिया है।
कुलपति ने बताया कि राज्य में पहली बार वर्चुअल प्लेटफाॅर्म पर आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र करेंगे। वहीं दीक्षांत अतिथि के रूप में राष्ट्रीय कृषि विज्ञान अकादमी के पूर्व अध्यक्ष एवं केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय, इम्फाल के पूर्व कुलाधिपति पद्म भूषण डाॅ. रामबदन सिंह दिल्ली से समारोह से जुड़ेंगे। समारोह के लिए केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालयों तथा राज्य के समस्त विश्वविद्यालयों के कुलपतियों, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के अधिकारियों, विश्वविद्यालय के बोम एवं एकेडमिक काउंसिल के सदस्यों तथा प्रशासनिक अधिकारियों को भी वर्चुअल प्लेटफाॅर्म पर जुड़ने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
कुलपति ने दीक्षांत समारोह के लिए गठित सातों कमेटियों की कार्य प्रगति जानी तथा कहा कि 26 अगस्त तक सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया जाए। विश्वविद्यालय के फेसबुक पेज एवं यूट्यूब चैनल पर भी समारोह का सीधा प्रसारण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री मिश्र के साथ स्क्रीन शेयर करने वाले राजभवन द्वारा निर्धारित वेशभूषा में रहेंगे। उन्होंने परीक्षा नियंत्रक से डिग्रियां और पदक तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान विशेषाधिकारी इंजी. विपिन लढ्ढा मौजूद रहे।

Screen Shot 2020 08 19 at 5.45.42 PM 12 1 पद्मभूषण डाॅ. राम बदन सिंह होंगे दीक्षांत अंतिथि। Tp न्यूज़। Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

Share This News