ताजा खबरे
अनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयन
IMG 20250108 125608 एक जुनून का नतीजा था ऊँट उत्सव ? ग्रहण के साये से यूं उभरा ! Rajasthan News Portal अंतरराष्ट्रीय, पर्यटन
Share This News

Thar post (जितेंद्र व्यास)। रेत के दूर तक फैले समुंदर के बीच बसे बीकानेर को ‘ऊंटों वाला देश’ प्राचीन समय में कहा जाता था। अमेरिका में जाया जन्मा ऊंट अब पश्चिमी राजस्थान के गावों की न केवल आजीविका की रीढ़ है बल्कि पडौसी देश से सुरक्षा की तय प्रथम पंक्ति में भी शामिल है। यह राजस्थान की अलहदा संस्कृति का अहम् हिस्सा भी है। ऊंट के सम्मान सजदा करते हुए हर साल बीकानेर में ऊंट उत्सव का आयोजन होता है। इतिहास की बात करें तो बीकानेर में इसका आगाज भी दिलचस्प तरीके से हुआ।
दरअसल वर्ष 1993 में बीकानेर के एक पर्यटन अधिकारी राजेंद्र सिंह शेखावत बजरंग धोरे पर हुए एक समारोह में मुख्य अतिथी थे। पूर्व विधायक नन्दलाल व्यास ने यह समारोह रखा था। यहाँ उनका ऊंट ‘काजलिया‘ गजब का थिरका। इसी दृश्य को जेहन में लिए राजेंद्र सिंह अपने पर्यटन कार्यालय पहुंचे। उन दिनों जूनागढ़ में पर्यटन कार्यालय हुआ करता था। सहायक निदेशक ने तुरंत योजना बनाकर राज्य सरकार को भेज दी। लेकिन सोचा गया कोई कार्य आसान नहीं होता। सरकार से जवाब मिला कि पर्यटन कैलेंडर के हिसाब से कोई भी महीना खाली नहीं है। जनवरी में तेज सर्दी के कारण कोई उत्सव संभव नहीं है। इस पर जीवटता के धनी राजेन्द्र सिंह ने जनवरी ही मांग लिया। कुछ बाधाओं के साथ 1994 में कतरियासर और डॉ करणी सिंह स्टेडियम में इसका आगाज हुआ। आयोजन से शुरू से दिवंगत जगदीश पुरोहित खेमसा सहित अनेक लोग इससे जुड़ते गए। यह भी रोचक है कि

दुनिया में शायद ही कोई ऐसा देश होगा जहाँ ऊंटों का इतना सम्मान किया जाता है। यहाँ तक की लाख रुपए तक इसका श्रृंगार किया जाता है। बीकानेर की संस्कृति का एक अहम् हिस्सा है रेगिस्तान का जहाज। आज बात करूंगा एक ऐसी घटना के बारे में जिसने ऊंट उत्सव के अस्तित्व पर ही प्रश्न चिन्ह खड़ा कर दिया, तब इस पर एक तरह से ग्रहण लग गया था। लेकिन इस बार भी इस उत्सव की शुरुआत करने वाले राजेंद्र सिंह शेखावत और उनके सहयोगियों की जीत हुई।
राज्य सरकार ने 1997 में उत्सव के लिए बजट की व्यस्वस्था नहीं की। सरकार ने उस साल उत्सव को अनुपयोगी माना। इस पर सहायक निदेशक ने बीकानेर में एक बैठक बुलाई तथा अपनी मंशा जाहिर की। इसमें सभी ट्रेवल एजेंट्स, होटल संचालकों, पर्यटन व्यवसाय करने वालों, गाइड आदि ने एकजुटता दिखाई। सभी ने एक स्वर में कहा कि उत्सव होकर रहेगा। हमारे हाथ से नहीं जायेगा। उन दिनों में 50 हज़ार रूपए की व्यवस्था आपसी सहयोग से की गयी। इस तरह निजी सहयोग से बीकानेर में ऊंट उत्सव बंद होने से बचा। हालांकि इसके बाद से सरकार ने उत्सव का बजट हमेशा बढ़ाया।


Share This News