ताजा खबरे
राजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहस
IMG 20241217 100843 यूआईटी, जलदाय विभाग को कुर्की के आदेश लगाए Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। सुजानदेसर की एक कॉलोनी में सुविधाओं के मामले में बीकानेर की एक कोर्ट ने नगर विकास न्यास, जलदाय विभाग एवं कॉलोनाईजर के परिसर कुर्क करने का आदेश दिया है। अति. सिविल न्यायाधीश संख्या 1 द्वारा जारी आदेश दिनांक 26.11.2024 की पालना में सुजानदेसर रोड स्थित सूरज विहार कॉलोनी में पानी की टंकी का निर्माण नहीं करने पर नगर विकास न्यास कार्यालय, जलदाय विभाग के नया शहर एवं तीर्थ स्थिभ के पास स्थित कार्यालय साथ ही कॉलोनाइजर ललित व्यास के परिसर को कुर्क किया।

मामला सुजानदेसर के सूरज विहार कॉलोनी का है। जहां पर मूलभूत सुविधाओं की पूर्ति नहीं करने पर लोक अदालत ने सरकारी विभागों को इनकी पूर्ति करवाने के आदेश दिए, लेकिन पूर्ति नहीं करवा पाने पर इनके कुर्की के आदेश चस्पा कर दिए गए है। सेल अमीन की टीम ढोल बजाकर इन कार्यालयों में पहुंची और कुर्क किए जाने का नोटिस चस्पा किया।

सुजानदेसर की सूरज विहार कॉलोनी यूआईटी से अप्रूव कराई गई। लेकिन, लेकिन कॉलोनाइजर और डेवलपर्स ने वहां मूलभूत सुविधाएं, पानी तक की व्यवस्था नहीं की। इनके आदेशों की पालना नहीं होने पर वादी ने अतिरिक्त सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या एक के समक्ष इजराय की अर्जी लगाई। सुनवाई के बाद कोर्ट की पीठासीन अधिकारी पल्लवी ने 22 अक्टूबर को संबंधित विभाग के कार्यालयों पर कुर्की के नोटिस चस्पा करने के आदेश दिए। सोमवार को सेल अमीन नवनीत नारायण जोशी की टीम यूआईटी, पीएचईडी के दोनों कार्यालयों और कॉलोनाइजर के यहां पहुंची। ढोल बजाकर नोटिस चस्पा किए।


Share This News