ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
rajasathana cab268a3eb7dfca2c9e34cb57c5e2cc7 बीकानेर में महिला के कपड़े चुरा ले गया, सीसीटीवी में वारदात कैद Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में एक अजीब मामला सामने आया है। शहर की जय नारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र के खतूरिया कॉलोनी में एक बाइक सवार ने घर के बाहर सूख रहे महिलाओं के कपड़े चोरी करके फरार हो गया। हालांकि घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में दिनदहाड़े हुई इस घटना की पूरी वारदात कैद हो गई है। लेकिन यह विचित्र मामला है। मकान मालिक के अनुसार घटना के वक्त घर में मौजूद महिला ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया और वह उसकी बाइक के पीछे भी दौड़ी, लेकिन वह तेजी से फरार हो गया।

वारदात की शिकायत जय नारायण व्यास कॉलोनी थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह घटना समाज में मौजूद विकृत मानसिकता को उजागर करती है। महिलाओं के कपड़ों की चोरी जैसी घटनाएं न केवल असुरक्षा की भावना पैदा करती हैं। जब कपड़े ही सुरक्षित नहीं है तो फिर मोबाइल व गोल्ड चेन आदि कैसे महफूज रह सकते है।


Share This News