ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
rajasathana d0e77382f11629ab6f874131925a5f33 सड़क हादसे में 21 घायल, 2 की मौत, बीती रात हादसा Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान के जोधपुर जिले में रविवार बीती रात एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और 21 लोग घायल हो गए। यह दुर्घटना आगोलाई क्षेत्र के भाटों की ढाणी के पास हुई, जब यात्रियों से भरी मिनी बस और ट्रेलर की आपस में जबरजस्त भिड़ंत हो गई।रविवार रात करीब सवा नौ बजे हादसे मे 2 की मौत हो गई।

जोधपुर-जैसलमेर नेशनल हाईवे 125 पर यह हादसा हुआ। मिनी बस में सवार सभी यात्री पोखरण स्थित आशापुरा माताजी के दर्शन कर लौट रहे थे। यात्रियों में से अधिकांश एक ही परिवार के सदस्य थे, जो शादी के बाद जात लगाने की परंपरा निभाने मंदिर गए थे। 21 लोग घायल हो गए। इनमें से छह की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हादसे के तुरंत बाद घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से जोधपुर के अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका इलाज जारी है। बालेसर थाना प्रभारी नरपतदान चरण अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला। ट्रेलर ड्राइवर दुर्घटना के बाद मौके से फरार हो गया।


Share This News