ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज  बीकानेर। बीकानेर के पूर्व राजपरिवार से जुड़े विवाद को लेकर न्यायालय ने एक और आदेश दिया है। पूर्व राजपरिवार तथा इनकी ट्रस्टों की सम्पतियों को किसी प्रकार से खुर्दबुर्द ना करें, इसके लिए राज्यश्री कुमारी ने न्यायालय जिला न्यायाधीश के समक्ष एक वाद दायर किया था। 21 नवम्बर को उक्त वाद की सुनवाई के दौरान राज्यश्री कुमारी के अधिवक्ता कमलनारायण पुरोहित ने न्यायालय से आग्रह किया कि राजमाता श्रीमती सुशीला कुमारी की आज की तारीख में ऐसी कोई वैध वसीयत नही हैं जिसे कानूनी तौर पर पढ़ा जा सके अतः वैध कानूनी वसीयत के आभाव में उनकी चल/ अचल सम्पतियों में उनकें वारीसान के हक व अधिकारों को तय किया जाए तथा सिद्धि कुमारीजी व अन्य को पाबंद किया जाए कि जब तक न्यायालय कानूनन मामले का निस्तारण ना कर दे तब तक उनकी सम्पतियों को खुर्दबुर्द ना करें। न्यायालय ने दोनो पक्षों की बहस सुनने के बाद आदेश जारी कर अधिवक्ता त्रिलोकचंद शर्मा को मौका कमिश्नर नियुक्त कर निर्देशित किया कि सम्बन्धित पक्षकारों के अधिवक्तागण को साथ ले जाकर स्व. महाराजा डॉ. करणीसिंहजी की वसीयत से सुशीला कुमारी जी को जो चल सम्पतियां प्राप्त हुई हैं वो खुर्दबुर्द ना हो इसके लिए इन सम्पतियों की सूची तैयार कर इस न्यायालय को 3 दिसम्बर को रिपोर्ट पेश करें।


Share This News