ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
faraja palsa bnana val aarapa mahal 7e851f7066cdecb02f6bb8cb2e206cfb फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर लाखों रुपये ऐंठने वाली महिला गिरफ्तार Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर भी कुछ लोग ठगी कर रहे है। लेकिन पकड़े जाते है। चूरू जिले के तारानगर तहसील में फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर लाखों रुपये ऐंठने वाली अन्जु शर्मा आखिरकार असली पुलिस के हत्थे चढ़ ही गई। मामला तारानगर का है, जहां पर निकटवर्ती ग्राम देवगढ़ की महिला अन्जु शर्मा पिछले काफी समय से दिल्ली पुलिस की महिला उप निरीक्षक बताकर वीआईपी सुविधा लेने की आदी व बेरोजगार युवक और युवतियों को सरकारी नौकरी में भर्ती कराने के एवज में लाखों रुपये एंठने वाली महिला की साहवा पुलिस ने गोपनीय रूप से जांच करवाई तो असलियत सामने आ गई।

जिला पुलिस अधीक्षक जय यादव द्वारा चलाए जा रहे वांछित अपराधियों एवं संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों की धरपकड़ अभियान के तहत राजगढ़ डीएसपी किशोरीलाल, तारानगर डीएसपी रोहित सांखाला और साहवा थानाधिकारी अल्का विश्नोई के नेतत्व में उक्त अभियान चलाया गया था।

उक्त नकली और फर्जी दिल्ली की थानाधिकारी आलीशान जीवनयापन करती थी और फर्जी थानेदार बनकर चूरू, हनुमानगढ़, फतेहाबाद, सिरसा, पानीपत के कई युवा और युवतियों को सरकारी नौकरी में भर्ती का झांसा देकर करोड़ों रुपये ठग चुकी हैं। जब इस फर्जी पुलिस अधिकारी की साहवा थानेदार अल्का विश्नोई ने गोपनीय जांच करवाई तो तो शक हुआ और इसको दस्तायाब किया गया। पूछताछ में नकली पुलिस अधिकारी अन्जु शर्मा ने बताया कि वह पिछले तीन साल से दिल्ली में रहकर अपने रिश्तेदारों, परिवारजनों, पड़ोसियों को दिल्ली पुलिस में और अन्य जगहों पर सरकारी नौकरी दिलवाने के नाम करोड़ों रुपये की ठगी कर चुकी है।


Share This News