ताजा खबरे
राजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहस
IMG 20231123 090506 94 320 किलो नमकीन खींचिए नष्ट करवाए Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। दीपावली के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई। खारा औद्योगिक क्षेत्र में फ्लैगशिप कार्यक्रम ‘शुद्ध आहार मिलावट पर वार’ के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग द्वारा मंगलवार को भी कार्यवाही की गई। खारा औद्योगिक क्षेत्र में 320 किलो खींचिए नष्ट करवाए।

IMG 20241022 WA0199 320 किलो नमकीन खींचिए नष्ट करवाए Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा दल द्वारा खारा औद्योगिक क्षेत्र में मैसर्स मरुधर फूड प्रॉडक्ट पर निरीक्षण एवं नमूनीकरण की कारवाई की गई। मौके पर 20 प्लास्टिक के कट्टों में लगभग 320 किलो पुराने खराब खींचिए को ऊपर से मिट्टी मिलाकर जनहित में नष्ट करवाया गया। इसके अतिरिक्त एसडीएम बज्जू श्री महावीर सिंह जोधा के साथ ग्रामीण क्षेत्र बज्जू में संयुक्त कारवाई की गई।

डॉ. गुप्ता ने बताया कि बज्जू में निरीक्षण एवं नामूनीकरण किया गया। यहां फर्म मां सती जोधपुर, बीकानेर स्वीट्स एंड नमकीन, मैसर्स ग्रामीण मसाला, श्रुति दूध डेयरी एंड मिष्ठान, विष्णु मिष्ठान भंडार से काजू कतली, गुलाब जामुन, नारियल बर्फी, चमचम, कलाकंद, चाय पत्ती, धनिया पाउडर, बेसन चक्की, खींचिए के कुल 12 नमूने लिए गए। इसके अलावा 60 लीटर रिफाइंड सोयाबीन तेल नष्ट करवाया गया। यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा अधिकारी भानु प्रताप सिंह, श्रवण कुमार वर्मा, राकेश गोदारा तथा सुरेंद्र कुमार द्वारा की गई। लिए गए नमूनों को जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला भेजा जाएगा जिसके परिणाम अनुसार आगे कार्रवाई की जाएगी।


Share This News