ताजा खबरे
बीकानेर : देवी कुंड सागर तालाब में बच्चा डूबाराजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’
IMG 20241021 WA0222 बीकानेर रेलवे फाटक का पुतला फूंका, जताया आक्रोश Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में रेलवे फाटकों की समस्या सात दशकों से है और समय समय पर इसके समाधान हेतु जन आंदोलन भी हुए हैं। हाल ही में अंडरपास बनाने की चर्चा चली , जिसका विभिन्न संगठनों / वर्गों ने विरोध किया है।  रेलवे स्टेशन पर 500 करोड़ रू की लागत से दस मंज़िला बिल्डिंग में सिनेमाहाल तथा माल बनाने की खबर आयी है। जिससे काफ़ी समय से आन्दोलनरत जन समुदाय सक्रिय हुआ और ग़ैर राजनौतिक जनसमूह के नाम से व्यापारी, कर्मचारी और आमजन ने रेलवे मंडल प्रबंधक कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर रेलवे फाटक के प्रतीक का पुतला फूंका।

जनता को संबोधित करते हुए वाई के शर्मा योगी ने कहा कि स्टेशन रोड पर स्थित मॉल की दुकानें अभी भी ख़ाली पड़ी हैं। शहर के पांच प्रमुख सिनेमाहाल बंद हो गये हैं। ऐसी स्थिति में स्टेशन पर सिनेमा व बाज़ार बनाना हास्यास्पद एवम् जनता की कमाई का दुरुपयोग है।

शहर की प्रमुख समस्या 50 बार बंद होने वाला रेलवे फाटक है जबकि सरकार रेलवे स्टेशन के सौंदर्यकरण के नाम पर सैंकड़ों करोड़ रुपये फूंकना चाहती है।


शहर के सामाजिक संगठनों , व्यापारिक संघों, ट्रेड यूनियनों, छात्र संगठनों और अन्य संस्थाओं से संपर्क कर आंदोलन तेज किया जायेगा। योगी के साथ सुरेश शर्मा,अनिल व्यास, सुरेश गहलोत,राजू मूलचंदानी ने डीआरएम को इस विषय में ज्ञापन भी दिया।प्रदर्शन में नलिन सारवाल, जगदीश गुल्लू, राज कुमार भाटिया,भवानी शंकर, विजय शंकर, राम अवतार, प्रेम गहलोत, अमित गहलोत, राजू संखला, अरुण साँखला,बजरंग बंजारा, दिनेश, दर्शन लाल, कमलेश मारू, सुरेश बंजारा, अमित गहलोत, खुशनूद अहमद, ताबीज् बेग ने भाग लिया।


Share This News