ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230527 154542 14 राजस्थान में उपचुनाव की तारिखों की घोषणा आज? Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। देश मे 50 सीटों पर उपचुनाव होने है। वही राजस्थान में विधानसभा की 7 सीटों पर होने वाले उपचुनाव की तारीखों की घोषणा  आज सकती है। भारत निर्वाचन आयोग मंगलवार दोपहर 3:30 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रहा है, जिसमें झारखंड और महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ राजस्थान उपचुनाव की तारीखों का ऐलान भी संभव है।

देश मे 288 सीटों वाली महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को और 81 सीटों वाली झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी, 2025 को समाप्त होने जा रहा है. नियमानुसार, उससे पहले मतदान प्रक्रिया को पूरा करना होगा. इनके अलावा लगभग 50 सीटों पर उपचुनाव भी होने हैं, जिसमें यूपी और राजस्थान भी शामिल हैं.

चुनाव आयोग दीपावली और छठ पूजा को ध्यान रखते हुए तारीखों का ऐलान करेगा. क्योंकि, त्योहारों के दौरान महाराष्ट्र में काम करने वाले झारखंड-बिहार-राजस्थान-यूपी के मतदाता अपने घर लौट जाते हैं. इसलिए, चुनाव आयोग नवंबर के दूसरे हफ्ते के अंत में चुनाव कराने की योजना बना सकता है, जिससे प्रवासी मतदाताओं को त्योहारों के बाद वापस आने का समय मिल सके.

राजस्थान में ये सीटें

प्रदेश में जिन 7 सीटों पर उपचुनाव होने हैं उनमें दौसा, देवली-उनियारा, सलूम्बर, झुंझुनू, चौरासी, खींवसर और रामगढ़ विधानसभा सीट शामिल है. बीजेपी और कांग्रेस समेत सभी राजनीतिक पार्टियां इस वक्त चुनावी तैयारियों में जुटी हुई हैं. हाल ही में बीजेपी ने प्रदेश कोर कमेटी और दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निवास पर बैठक कर ली हैं, जिसमें 3-3 उम्मीदवारों के नामों का पैनल तैयार किसर गया है. कुछ सीटों पर 1 या 2 नाम के भी पैनल हैं. अब इनमें से टिकट किसे मिलेगा, यह फैसला पार्टी हाईकमान को करना है।


Share This News