ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20230527 154542 परिवार के चार लोगो ने विषाक्त पदार्थ खाया, तीन की मौत Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर की व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र इलाके में तीन लोगों की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक ही परिवार के चार लोगो ने विषाक्त पदार्थ खा लिया जिसमे तीन लोगों की मौत हो गयी। मूर्ति सर्किल के पास एक मकान में एक ही परिवार के चार जनों ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। इनमें से तीन जनों की मौके पर ही मौत हो गई है। मृतकों की पहचान राहुल मारू, रूचि मारू, अराध्या मारू के रूप में हुई। जबकि 15 वर्षीय चीकू को गंभीर हालत में पीबीएम अस्पताल ले जाया गया है। ये किराए के मकान में रहते थे। जिनके गोलियां खाने की जानकारी सामने आ रही है।

प्रथम दृष्टया मामला आर्थिक तंगी का बताया जा रहा है। इस घटना की सूचना मिलते ही व्यास कॉलोनी थानाधिकारी सुरेन्द्र पचार टीम के साथ मौके पर पहुंचे है। कुछ देर पहले एसपी कावेन्द्र सागर भी मौके पर पहुंचे है। एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुटी है। फिलहाल अभी तक मौत का असली कारण पता नही चल पाया है।


Share This News