ताजा खबरे
रेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊ
IMG 20230527 154542 14 विश्व पर्यटन दिवस पर शुक्रवार को होंगे कार्यक्रम Rajasthan News Portal पर्यटन
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर ‘टूरिज्म एंड पीस’ थीम के साथ शुक्रवार को जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
पर्यटन विभाग के उपनिदेशक अनिल राठौड़ ने बताया कि पर्यटन विभाग, पुरातत्व विभाग एवं नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में बीकाजी की टेकरी पर प्रातः 8 बजे सघन साफ-सफाई अभियान एवं श्रमदान कार्यक्रम किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि प्रातः 10.30 बजे जूनागढ़ में पारंपरिक तरीके से पर्यटकों का स्वागत तथा फोक आर्टिस्ट द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएगी। इसमें पारंपरिक वेशभूषा में सजे हुए रोबीले, मश्क वादन तथा कच्छी घोड़ी लोक नृत्य की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इनके अलावा राजकीय गंगा म्यूजियम में शुक्रवार को पर्यटकों के लिए निःशुल्क प्रवेश रखा गया है।


Share This News