ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20231123 090506 106 प्रसाद लड्डू में चूहे के बच्चे मिले ! मुम्बई के सिद्धि विनायक मंदिर का मामला Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। लड्डू विवाद अभी थमा नहीं है कि मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर के प्रसाद को लेकर एक फ़ोटो क्लिप सामने आने के बाद खलबली मच गई है। मंदिर के प्रसाद लड्डू में चूहे के बच्चे मिले है। इसे लेकर मामला बढ़ने के बाद  मंदिर ट्रस्ट का दावा है कि यह क्लिप हमारे मंदिर की नहीं है, बल्कि कहीं बाहर रखा नजर आ रहा है। किसी ने प्लास्टिक थैले में चुहे रखे हो। ट्रस्ट ने कहा कि इस मामले की डीसीपी लेवल के पुलिस अधिकारी से जांच कराएगा। जांच में साफ होगा कि क्लिप कब की है, कहां की है, थैली कहां से आई और किस ने रखी है। 

IMG 20240924 141739 प्रसाद लड्डू में चूहे के बच्चे मिले ! मुम्बई के सिद्धि विनायक मंदिर का मामला Rajasthan News Portal देश
Viral image siddhivinayak mumbai

इसके अलावा ट्रस्ट ने यह भी  कहा कि “मंदिर परिसर में अगर किसी ने किया तो सभी सीसीटीवी भी चेक किए जाएंगे। लड्डू का प्रसाद जहां बनाया जाता है उसके लिए उच्च क्वालिटी के घी और पानी का इस्तेमाल होता है, जो बीएमसी की लैब में टेस्ट होता है, इसलिए इस क्लिप की जांच होगी। ट्रस्ट का प्रसाद हमेशा साफ-सुथरा होता है। ट्रस्ट के खिलाफ षड्यंत्र हो सकता है। इसके पहले भी इस तरह का प्रयास हुआ है। जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कारवाई की जाएगी। हिंदू धर्म संस्थानों को बदनाम करने की साजिश हो रही है।”

फ़ोटो में प्रसाद रखने वाला कैरेट दिखाई दे रहा है, जिसे कुतरा गया है। कैरेट के एक कोने में चूहे के बच्चे नजर आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक सिद्धिविनायक मंदिर में हर दिन 50 हजार लड्डू बनाए जाते हैं। त्योहार के समय प्रसाद की मांग और बढ़ जाती है। प्रसाद के लिए दो लड्डू पैकेट में होते हैं।


Share This News