ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20240902 WA0233 scaled महापौर ने सफाईकर्मियों को वितरित किए रेन कोट Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। पिछले दिनों बरसात के समय सिटी राउंड पर निकली महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित के सामने सफाईकर्मियों ने रेनकोट की मांग उठी। जिस पर महापौर ने तत्काल संज्ञान लेते हुए निगम अधिकारियों को रेनकोट उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए थे। आज नगर निगम सभागार में महापौर सुशीला कंवर ने सफाईकर्मियों को रेनकोट वितरण किए। औपचारिक रूप से 3 वार्डों के सफाईकर्मियों को रेनकोट दिए गए। शेष सभी कार्मिकों को वार्ड में ही ये रेनकोट वितरित किए जायेंगे।


महापौर ने कहा कि सर्दी, गर्मी, बरसात हर मौसम में सफाईकर्मी निरंतर कार्य करते हैं । ऐसे में उनके स्वास्थ्य की जिम्मेदारी नगर निगम की है। हालांकि अभी काफी हद तक बारिश का मौसम निकल चुका है परंतु आगे भी 1 माह और सर्दियों में भी बरसात के समय यह रेनकोट कारगर साबित होगा। अभी हॉट एंड कुल वाटर बोतल के लिए भी कार्मिकों ने मांग की है जो जल्द ही उपलब्ध करवा दी जाएगी।


इस दौरान पार्षद भंवर लाल साहू, रामदयाल पंचारिया, वीरेंद्र करल, मांगीलाल बिश्नोई, अनूप गहलोत, धनराज सोलंकी सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।


Share This News