ताजा खबरे
बीकानेर : सड़क हादसे में तीन की मौतचुनाव से पहले ही पार्टियों में घमासान! टिकट वितरण बना संकटचुनाव : बगावत से बचने के लिए कांग्रेस का फार्मूलानीट-पीजी परीक्षा: धारा 163 लागू, परीक्षा केंद्रों के 300 मीटर सीमा में लगाई पाबंदियांबिजली बन्द का 3 घण्टे असर रहेगाचुनाव : रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’चुनाव : वार्ड 62 में टिकट वितरण को लेकर विरोध प्रदर्शन, बोले टिकट बदला जाएमहाराष्ट्र के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने किया अपना घर आश्रम का अवलोकनचुनाव : साइकिल रैली में मतदाता जागरूकता का दिया संदेशआज से भादो महीना शुरू, तीज त्योहार, मेले मगरियों व चुनाव की रहेगी धूम
IMG 20201004 005623 6 सोना और चांदी टूटी, गिरेंगे और दाम ? Rajasthan News Portal इतिहास/ रोचक किस्से, बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज़। सर्राफा बाजार में सोना और चांदी में गिरावट का रुख जारी है। भारतीय बाजारों में सोने और चांदी के की कीमतों में गिरावट बनी हुई है। बाजार के ताज़ा भावों के अनुसार सोने के भाव इस साल के उच्‍चतम स्‍तर के मुकाबले शुक्रवार यानी 11 दिसंबर 2020 तक 7500 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्‍यादा गिर चुके हैं। दिल्‍ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को गोल्‍ड 48,594 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था. वहीं, 7 अगस्‍त को सोने का भाव 56,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑलटाइम हाई (All-Time High) पर बंद हुआ था. इस आधार पर देखें तो सोने के भाव में उच्‍चतम स्‍तर से 7606 रुपये की गिरावट (Gold Prices Dipped) दर्ज की जा चुकी है। चांदी में 15,106 रुपये प्रति किग्रा की जबरदस्‍त कमी
चांदी के भाव भी अपने उच्‍च स्‍तर से काफी नीचे आ चुके हैं. चांदी 7 अगस्‍त 2020 को 77,840 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी. वहीं, शुक्रवार 11 दिसंबर को चांदी 62,734 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी. इस आधार पर चांदी में उच्‍चस्‍तर से 15,106 रुपये प्रति किलो की जबरदस्‍त गिरावट दर्ज की जा चुकी है. अब सवाल ये उठता है कि गोल्‍ड और सिल्‍वर की कीमतों में आगे का रुझान कैसा रहेगा. दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में तेज गिरावट क्‍यों हो रही है। इसके पीछे व्यापारी विश्व में कोरोना के घटते असर और वैक्सीन आने और अन्य पहलुओं को प्रमुख वजह बता रहे हैं। साभार।


Share This News