ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20240229 141706 सोने के दो तस्करों को पकड़ा, करोड़ों का माल बरामद Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। राजस्थान की डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) की टीम ने चूरू रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा ऑपरेशन कर सोने के दो तस्करों को पकड़ा है। इन तस्करों से करीब 2 करोड़ 68 लाख रुपए का सोना बरामद किया है। इसका कुल वजन 4 किलो 200 ग्राम है। सोना बिस्किट की फॉर्म में थे।। इस बारे में डीआरआई के अधिकारियों ने बताया- उनके पास इनपुट था की कोलकाता से बीकानेर जाने वाली सियालदाह एक्सप्रेस ट्रेन से दो तस्कर सोना लेकर चूरू उतरने वाले हैं। इस पर डीआरआई की टीम ने गोल्ड तस्करों पर नजर रखाना शुरू किया। इंटेलिजेंस के माध्यम से दोनों तस्करों पर नजर रखी गई। 28 फरवरी को चूरू स्टेशन पर 3.15 बजे के करीब ट्रेन के पहुंचने पर दोनों तस्करों को डीआरआई की टीम ने पकड़ लिया। स्टेशन पर सर्च के दौरान दोनों बदमाशों के पास से 4 किलो 200 ग्राम गोल्ड के बिस्किट मिले। इस पर डीआरआई की टीम दोनों तस्करों को लेकर जयपुर पहुंची। कोर्ट के सामने
पेश किया। कोर्ट ने आगे की जांच को देखते हुए दोनों को अभी जेल भेज दिया हैं। दोनों आरोपी चूरू जिले के पहले भी कर चुके तस्करी। दोनों बदमाशों ने पूछताछ में बताया वह यह सोना कोलकाता से लेकर आए थे। इसकी डिलीवरी उन्हें चूरू में देनी थी। पहले भी सोने की तस्करी कर चुके हैं। चूरू के पास फतेहपुर
(सीकर) में इस सोने की तस्करी दूसरे बदमाश को करनी थी। डीआरआई की टीम ने बदमाशों से मिली जानकारी के बाद गैंग के अन्य सदस्यों के ठिकानों पर रेड करना शुरू कर दिया हैं।


Share This News