ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220712 222522 17 बीकानेर : बैंक के ताले तोड़े और चोरी का प्रयास Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर में चोरों ने रिडमलसर स्थित मरुधरा ग्रामीण बैंक के ताले तोड़े और चोरी का प्रयास किया, लेकिन वे बैंक में रखा केश और गोल्ड ले जाने में सफल नहीं हुए। सीसीटीवी में दो चोरों के फुटेज आए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार देर रात को चोरों ने रिडमलसर स्थित ग्रामीण बैंक में सेंधमारी की। बैंक का चैनल गेट और ऑफिस गेट का कुंडा तोड़कर अंदर घुस गए। बैंक में कमरों में रखा सामान खंगाला। वहां सेफ में कैश और गोल्ड रखा था जिसे तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। चोरों ने बिजली और सीसीटीवी बंद करने के लिए तार काट दिए। इसके बावजूद अंदर कमरे में लगे सीसीटीवी कैमरे में दो चोरों के फुटेज और उनकी गतिविधियां कैद हो गई। चोर रात को करीब 1.55 बजे बैंक में घुसे थे। कैश और गोल्ड ले जाने में सफल नहीं हुए तो वहां से चले गए।

सुबह बैंककर्मियों को पता चला तो व्यास कॉलोनी पुलिस थाने में फोन कर जानकारी दी। एसएचओ लक्ष्मणसिंह राठौड़ मौके पर पहुंचे और मैनेजर तरुण पारीक से घटनाक्रम की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है। मैनेजर पारीक ने बताया कि चोरों ने बैंक में कम्प्यूटर और अन्य सामान को नुकसान पहुंचाया। अलमारियां तोड़ने की कोशिश की। पंचायत भवन में भी चोरी का प्रयास किया और वहां रखी एक संदुक का ताला तोड़ा। व्यास कॉलोनी पुलिस थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।


Share This News