IMG 20230527 154542 75 बीकानेर में जर्जर दीवार गिरी, 2 घायल Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर में बारिश के चलते पुरानी जर्जर इमारतें व उनसे जुड़े हिस्सो से खतरा बना हुआ है। बीकानेर परकोटे के डागा चौक में आज सुबह एक बंद जर्जर बिल्डिंग की दीवार गिरने से एक महिला सहित दो लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार डागा चौक स्थित इस जर्जर बिल्डिंग में कभी स्कूल संचालित होता था लेकिन पिछले कई वर्षों से यह स्कूल बंद है।

दीवार गिरने से पास के मकान में रह रही बिहार मूल की मुन्नी देवी और नेहाराय घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर मोहल्ले वासी एकत्रित हो गए और घायल महिला और युवती को घर से बाहर निकाला। मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया जिस वक्त दीवार गिरी महिला खाना बना रही थी यह गनीमत रही कि दीवार उनके सिर पर नहीं गिरी वरना बड़ा हादसा हो सकता था।


Share This News