ताजा खबरे
नौतपा इतनी तारिख से, राजस्थान के मौसम विभाग ने कही ये बातबीकानेर : लाभुजी कटला में 40 साल पुरानी वायरिंग बदलेगी, तत्काल हटाने के निर्देशभाजपा रानी बाजार मंडल की कार्यकारणीबीकानेर में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न, तिरंगा यात्रा में दिखा उत्साहमुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा शनिवार को आएंगे बीकानेर, मिनट टू मिनट ये रहेगा कार्यक्रमबिजली बन्द रहेगी, 2 घंटे असरविप्र बीकानेर द्वारा कैरियर काउंसलिंग एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम 18 कोबीकानेर : भ्रूण लिंग जांच में लिप्त दलाल सेवानिवृत्त नर्स गिरफ्तारएमजीएसयू :साक्षी मिस फेयरवेल, अरमान बने मिस्टर फेयरवेलपर्यटन व्यवसाय पर दोहरी मार! 80 प्रतिशत बुकिंग रद्द ?ये है कारण
IMG 20230527 154542 51 आज काम पर लौटेंगे मंत्रालयिक कर्मचारी, महासंघ का सरकार से इन मांगों पर समझौता, 64 दिन की हड़ताल समाप्त Bikaner Local News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। अपनी मांगों को लेकर 64 दिन से अड़े कर्मचारियों का सरकार के साथ समझौता हो गया है। राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ का सरकार से बीती रात समझौता हुआ।मंत्रालयिक कर्मचारी 64 दिन के कार्य बहिष्कार के बाद अब काम पर लौट आएंगे। राजस्थान राज्य मंत्रालय कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राज सिंह चौधरी और सरकार के कार्मिक सचिव हेमंत गेरा के बीच में संपन्न हुआ। चौधरी की ज्यादातर मांगें सरकार ने मान लीं। मुख्य सचिव और कार्मिक सचिव की मौजूदगी में दो बार हुई बैठक के बाद समझौता हुआ। पहली वार्ता रात नौ बजे तक चली, जो सफल नहीं हुई। फिर रात 9.30 बजे बाद दूसरे दौर की वार्ता में कर्मचारियों की ग्रेड-पे और एजुकेशन को लेकर कमेटी बनाने पर समाधान निकला।हड़ताल के कारण प्रदेश में 30 से ज्यादा विभागों में फाइलों की पेंडेंसी बढ़ गई है। जिसे निपटाने और खत्म करने में करीब महीना भर का समय लगेगा। करीब पांच लाख से ज़्यादा फाइलें पेंडेंसी के कारण अटकी हुई हैं। इन मांगों पर सहमति:-

समझौते के मुख्य बिंदु

  • ग्रेड पे और शैक्षणिक योग्यता को कमेटी द्वारा परीक्षण कराया जाकर निस्तारण किया जाएगा।
  • पंचायती राज के पदोन्नति पदों को बढ़ाया जाएगा।
  • राजस्व के पदों बढ़ाया जाएगा।
  • शिक्षा विभाग के पदों में वृद्धि की जाएगी।
  • पदोन्नति पदों में एक बार शिथिलता प्रदान की जाएगी।
  • इनके परीक्षण के बाद आदेश जारी किए जाएंगे।
  • राजस्व सेवा में तहसीलदार पद पर कोटा यथावत रखा जाएगा। 
  • महापड़ाव और सामूहिक अवकाश की छुट्टियों का अलग से आदेश जारी किया जाएगा।

Share This News